Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर खुलेंगे इन 4 राशियों के भाग्य द्वार, शुभ योगों से होगा जबरदस्त धनलाभ

30 मार्च 2025, रविवार से इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर स्वर होकर आने वाली है, जोकि संसार के लिए शुभ संकेत है। धार्मिक मान्यताओं क

By :  Desk
Updated On 2025-03-24 07:07:00 IST
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग हो रहा है।

Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog and Horoscope: 30 मार्च 2025, रविवार से इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर स्वर होकर आने वाली है, जोकि संसार के लिए शुभ संकेत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा होने पर जातकों के जीवन में धन की वृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र भी रहेगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से राशिचक्र की 4 राशियां विशेष तौर पर लाभान्वित होंगी। जानते है- 

कर्क राशिफल 2025 चैत्र नवरात्रि 
(Kark Rashifal Chaitra Navratri 2025)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह चैत्र नवरात्रि काफी विशेष रहने वाली है। इन जातकों के करियर को एक नई दिशा मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर भी मिलेंगे। मानसिक तनाव से मुक्त होंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा कोई विवाद पूरी तरह समाप्त होगा। 

कन्या राशिफल 2025 चैत्र नवरात्रि 
(Kanya Rashifal Chaitra Navratri 2025)

इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष फायदेमंद रहने वाली है। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने जा रही है। पहले से किया हुआ निवेश वर्तमान स्थिति को सुधारने में मदद करेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 

तुला राशिफल 2025 चैत्र नवरात्रि 
(Tula Rashifal Chaitra Navratri 2025)

चैत्र नवरात्रि का यह समय तुला राशि पर मां दुर्गा मेहरबान रहेंगी। जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, उनकी परेशानी समाप्त होगी। आमदनी बढ़ेगी। आमदनी के नए स्रोत खुलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुराना मानसिक तनाव दूर होगा। जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। 

मकर राशिफल 2025 चैत्र नवरात्रि 
(Makar Rashifal Chaitra Navratri 2025)

मकर राशि के जातक चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा के पात्र बनेंगे। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक सफलताएं मिलेंगी। नौकरी और कारोबार में आमदनी बढ़ेगी। करीबी लोगों का सहयोग आपके कई कार्यों को आसान बनाएगा। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं की इच्छा पूरी होगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News