Karj Mukti Upay: ये 5 वास्तु उपाय दिलाएंगे आपको कर्ज से मुक्ति, दूर होगा तनाव और होगी धनवर्षा

हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की इच्छा रखता है। लेकिन, दुर्भाग्यवश उसे जीवन में कई बार ऐसे फैसले लेने पड़ते है, जो उसे जीवनभर के लिए परेशानियों में

By :  Desk
Updated On 2025-05-08 07:20:00 IST
कर्ज के चलते व्यक्ति अपने जीवन के स्वर्णिम समय को भी अच्छे से जी नहीं सकता।

Karz Se Mukti Ke Upay: हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की इच्छा रखता है। लेकिन, दुर्भाग्यवश उसे जीवन में कई बार ऐसे फैसले लेने पड़ते है, जो उसे जीवनभर के लिए परेशानियों में उलझा कर रख देते है। एक ऐसा ही फैसला है कर्ज लेने का। जी हां, कर्ज  ... जो व्यक्ति के जीवन में किसी बुरे सपने जैसा होता है। अपनी जरूरतों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए इस दुनिया में हर व्यक्ति कुछ न कुछ कर्ज जरूर लेता है, जिसके बाद उसके लिए उससे मुक्ति पाना असंभव सा हो जाता है। इसके लिए आपको वास्तु नियमों से कुछ राहत मिल सकती है। जानते है कर्ज मुक्ति से जुड़े 5 वास्तु उपाय- 

कर्ज मुक्ति से जुड़े 5 वास्तु उपाय
(Karj Mukti Ke Vastu Upay) 

  • - वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों को भूलकर भी काले रंग से नहीं रंगना चाहिए। इसके अलावा मिश्रित रंगों का भी इस्तेमाल घर की दीवारों पर न ही करें। ये दोनों कर्ज बढ़ने और नकारातमक ऊर्जा का संचार बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए घर की दीवारें हमेशा हल्के व शांति प्रिय रंगों से ही रोगन करें। 
  • - घर की पश्चिम दिशा में सीढ़ियों का निर्माण कभी भी नहीं करना चाहिए। वास्तु अनुसार सीढ़ियों के लिए यह दिशा सबसे गलत है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा तेजी से प्रभावित होती है , जिसके प्रभाव से क्लेश और कर्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। साथ ही आर्थिक तंगी परिवार के लोगों को घेर लेती है। 
  • - अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे मंगलवार को ही देने का प्रयास करें। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि, मंगलवार को कर्ज की किश्तें देने से वह शीघ्र चुकने लगती है। मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा होता है, जो कर्ज चुकाने में मददगार है। 
  • - वास्तु के अनुसार, घर के रसोईघर में गैस सिलेंडर और चूल्हा पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 
  • - वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने व जल चढ़ाने से कर्ज मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News