Vastu Tips: लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए है? नहीं मिल रही मुक्ति तो घर बैठे करें ये 5 आसान उपाय, मिलेगा समाधान

कर्ज किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता। मजबूरी में आदमी कर्ज लेता है, लेकिन यह कभी-कभी उसके जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है। कर्ज के चलते व्यक्ति अपने जीवन के

By :  Desk
Updated On 2025-04-04 07:57:00 IST
कर्ज के चलते व्यक्ति अपने जीवन के स्वर्णिम समय को भी अच्छे से जी नहीं सकता।

Karj Mukti Vastu Upay: कर्ज किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता। मजबूरी में आदमी कर्ज लेता है, लेकिन यह कभी-कभी उसके जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत बन जाता है। कर्ज के चलते व्यक्ति अपने जीवन के स्वर्णिम समय को भी अच्छे से जी नहीं सकता। यदि आप भी ऐसी स्थिति में फंसे हुए है, तो वास्तु शास्त्र आपके लिए मददगार बन सकता है। अगर आप लंबे समय से कर्ज से परेशान चल रहे है और तमाम प्रयासों के बाद भी इसे चुका नहीं पा रहे है, तो कुछ आसान वास्तु उपाय है, जिन्हें करना चाहिए। ये उपाय कर्ज चुकाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। चलिए जानते है उन उपायों के बारे में- 

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु उपाय
(Vastu remedies to get rid of debt)

  • - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा धन और समृद्धि से सीधा जुड़ी होती है। इसलिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें। अगर यह दिशा गंदी रहेगी तो मां लक्ष्मी की कृपा कैसे प्राप्त होगी। आप उत्तर दिशा में स्वच्छ जल से भरा कटोरा रख सकते है, जिससे सकारातमक ऊर्जा का संचार होता है। 
  • - सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में हर घर में रखने की परंपरा रही है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद माना गया है। यह पौधा घर में न सिर्फ सकारत्मक ऊर्जा लाता है, बल्कि परिवार के सदस्यों पर चढ़े हुए कर्ज से उन्हें मुक्ति भी दिलवाता है। 
  • - घर में रखी तिजोरी की दिशा हमेशा दक्षिण-पश्चिम होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा धन परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। साथ ही घर में बचत को बढ़ाता है। 
  • - संकटमोचक देवता यानी हनुमान जी की पूजा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र भी कहता है कि, संकटमोचन भगवान की तस्वीर और उसकी पूजा हर घर में होनी चाहिए। हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग अर्पित करें। बजरंग बली कर्ज मुक्ति में सहायक देव माने गए है। 
  • - शीघ्र ही कर्ज मुक्ति चाहते है, तो घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। यह धन और समृद्धि के प्रवेश का द्वार होता है। स्वस्तिक बनाने के लिए हर गुरुवार और शनिवार को हल्दी और चावल का उपयोग करें। यह उपाय धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News