Holi 2025 Rashifal: होली पर शुरू होगा इन 2 राशियों का गोल्डन पीरियड, चढ़ेंगे तरक्की की सीढ़ियां

रंगों का त्यौहार होली हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च, 2025 गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वही

By :  Desk
Updated On 2025-03-11 07:28:00 IST
इस वर्ष की होली राशिचक्र की दो विशेष राशियों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है।

Holi 2025 Lucky Zodiac Sign: रंगों का त्यौहार होली हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च, 2025 गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 14 मार्च 2025 शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। दो दिवसीय इस पर्व के पहले दिन यानी 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को धूलेड़ी मनाई जायेगी। ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष की होली राशिचक्र की दो विशेष राशियों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है। इन राशि के जातकों का यह गोल्डन टाइम होगा और ये तरक्की की सीढ़ियां चढ़ेंगे। चलिए जानते है- 

मेष राशिफल होली 2025
(Aries Horoscope Holi 2025) 

मेष राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की होली सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। मेष जातकों का यह गोल्डन टाइम होगा, जिसकी वजह से इनके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होना तय है। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग भी मिलेगा और करियर में तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने में सफल होंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो मेष जातकों के अपने पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना प्रबल रहेगी। 

मिथुन राशिफल होली 2025
(Gemini Horoscope Holi 2025) 

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की होली बेहद ख़ास मानी जा रही है। इन जातकों को न सिर्फ भाग्य का साथ मिलेगा बल्कि प्रेम संबंधों में भी गहराई मिलेगी। होली का शुभ समय मिथुन जातकों की लाइफ में कुछ बड़ा परिवर्तन करवाने वाला है, जो भविष्य के लिहाज से बड़ा लाभकारी रहेगा। यह समय परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का है। कारोबार की दृष्टि से विदेश यात्रा के योग रहेंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News