Fish Sign in Hand Palmistry: हथेली पर मछली का निशान देता है कई संकेत, जानें कैसे होता है जीवन पर प्रभाव

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर मछली का निशान होता है, वह भाग्यशाली होता है। हाथ पर मछली का निशान बेहद शुभ संकेत माना गया है। कहते हैं, यह निशान जिस

By :  Desk
Updated On 2024-09-26 06:36:00 IST
हाथ पर मछली का निशान बेहद शुभ संकेत माना गया है।

Fish Sign in Hand Palmistry: हस्त रेखा शास्त्र भी ज्योतिष का ही एक अहम हिस्सा है। हस्त रेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली को देखकर उसके जीवन में घटित हो चुकी और घटने वाली घटनाओं के बारे में संकेत मिलते है। साथ ही जातक के व्यक्तित्व के बारे में भी हथेली पर स्थित रेखाओं से जाना जा सकता है। भागदौड़ भरे इस जीवन में हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है, इस वजह से आपको यह जान लेना चाहिए कि, हथेली में धनवान होने के कौनसे संकेत है। 

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली पर मछली का निशान होता है, वह भाग्यशाली होता है। हाथ पर मछली का निशान बेहद शुभ संकेत माना गया है। कहते हैं, यह निशान जिस पर्वत पर होता है, उसी अनुसार फल देता है। चलिए जानते हैं हथेली पर मछली के निशान से जुड़ी अन्य खास बातें-

हथेली पर मछली के निशान से जुड़े संकेत
(Hatheli Par Machli Nishan Se Jude Sanket) 

  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के चंद्र पर्वत पर मछली का निशान होना जातक की प्रसिद्धि का संकेत है। वह जातक जाना-माना कलाकार होगा। 
  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर M का निशान भी बेहद शुभ माना गया है। इस तरह के जातक जीवन में अच्छे लीडर साबित होते है। 
  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत पर मछली का निशान प्रसिद्धि का सूचक है। ऐसे व्यक्ति जीवन में सफलताएं और पुरस्कार प्राप्त करते है। 
  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, शनि पर्वत पर मछली का निशान बेहद शुभ होता है। ऐसे जातक न्याय प्रिय व गुणी होते है और उन्हें अनुशासन पसंद होता है। 
  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, बुध पर्वत पर मछली का निशान जातक को कारोबार में अपार सफलताएं दिलाने का सूचक होता है। 
  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, शुक्र पर्वत पर मछली का निशान जातक को ग्लैमर की दुनिया में पहचान दिलाता है। 
  • - हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, केतु पर्वत पर मछली का निशान धर्म-अध्यात्म की तरफ झुकाव का संकेत देता है। ऐसे लोग अमीर बनते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News