Ekadashi Upay 2025: आज मोहिनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
आज 8 मई 2025, गुरुवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जायेगा। एकादशी का यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को पूर्ण करने
Mohini Ekadashi Upay 2025: आज 8 मई 2025, गुरुवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जायेगा। एकादशी का यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत को पूर्ण करने और विधिवत भगवान की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी अर्पित करना शुभ और लाभकारी माना गया है। तुलसी मां को लक्ष्मी स्वरुप माना गया है। इसलिए एकादशी पर तुलसी पूजा भी आवश्यक है। साथ ही इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। जानते है तुलसी के उपायों के बारे में-
मोहिनी एकादशी के तुलसी उपाय
(Mohini Ekadashi 2025 Tulsi Upay)
- - आज मोहिनी एकादशी पर तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही शाम के समय में घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। इस उपाय को करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा और घर-परिवार में धन-वैभव का आगमन होता है।
- - आज मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर कलावा बांधे। ऐसा करने घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा और आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
- - मोहिनी एकादशी पर तुलसी के पौधे को 16 श्रृंगार अर्पित करें। इस उपाय से सुखद वैवाहिक जीवन प्राप्त होगा। पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
- - मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाते वक्त उसमें तुलसी दल अवश्य डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। लेकिन, एक विशेष बात जो आपको ध्यान रखनी चाहिए ... वो ये भाई कि, एकादशी के दिन तुलसी तोड़े नहीं। आप जमीन पर गिरे पत्ते उपयोग ले सकते हैं या एक दिन पहले तोड़े।
- - मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करें। पूजा में गाय के कच्चे दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर श्रीहरि का अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।
एकादशी तुलसी पूजन नियम
(Ekadashi Tulsi Pujan Niyam)
सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़, एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर सकते हैं। लेकिन, जिन महिलाओं ने एकादशी का व्रत किया है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से व्रत भंग हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।