Diwali Vastu Tips: दिवाली पर घर ले आएं ये चमत्कारी पौधा, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा!

इस साल दीपावली का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार से 3 नवंबर 2024, रविवार तक मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-आराधना करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और

By :  Desk
Updated On 2024-10-21 06:40:00 IST
रबर प्लांट बेंजीन, कॉर्बन मोनो ऑक्साइड और फॉर्मेलिडहाइड जैसे प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को सोखने में सक्षम होता है।

Vastu Tips Diwali 2024: इस साल दीपावली का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार से 3 नवंबर 2024, रविवार तक मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-आराधना करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर में 'रबर प्लांट' का पौधा लगाने से धन में वृद्धि होती है। यह पौधा घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। चलिए जानते है रबर प्लांट के बारे में और अधिक जानकारी-

धन को आकर्षित करता है 'रबर प्लांट'

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रबर प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करता है। इस पौधे के बारे में कहा जाता है कि, इसे दिवाली जैसे त्यौहार पर घर में लाने और लगाने से सुख-समृद्धि की शुरुआत होती है। यह पौधा चुंबक की तरह धन को आकर्षित करता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम फिस्कस इलास्टिका है।

बताया जाता है कि, रबर प्लांट की चमकदार अंडाकार पत्तियां होती है। इस वजह से यह पौधा देखने में भी काफी आकर्षक लगता है। इस पौधे को पानी और धूप की भी काफी कम आवश्यकता होती है। इस पौधे को घर के अंदर रखने पर भी यह आसानी से पनप जाता है, जिससे घर का माहौल शांतिपूर्ण रहता है। 
  
प्रदूषण दूर भगाता है 'रबर प्लांट'

रबर प्लांट नाम का यह जादुई पौधा कई खासियतों से भरा हुआ है। इसकी कलियों से नए पौधे उगाये जा सकते हैं। इस पौधे को अधिक देखभाल की भी जरुरत नहीं होती है। सबसे ख़ास बात यह है कि, यह प्रदूषण को स्वच्छ रखने में मददगार होता है। रबर प्लांट बेंजीन, कॉर्बन मोनो ऑक्साइड और फॉर्मेलिडहाइड जैसे प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को सोखने में सक्षम होता है। इससे घर के अंदर का माहौल प्रदूषण मुक्त होता है और सदस्य स्वस्थ रहते हैं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News