Dhanteras 2024: आज धनतेरस पर करें ये 4 चमत्कारी टोटके, दूर होगी रुपये-पैसे की तंगी

आज 29 अक्टूबर 2024 मनगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। पंचाग के अनुसार, आज धनतेरस के शुभ अवसर पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग निर्मित हो रहे है। इस संयोग

By :  Desk
Updated On 2024-10-29 06:42:00 IST
विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही रुपये-पैसे की तंगी को दूर किया जा सकता है।

Dhanteras 2024: आज 29 अक्टूबर 2024 मनगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। पंचाग के अनुसार, आज धनतेरस के शुभ अवसर पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ऐन्द्र योग निर्मित हो रहे है। इस संयोग में कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही रुपये-पैसे की तंगी को दूर किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये उपाय आपके लिए भाग्य उदय करने वाले साबित हो सकते है। चलिए जानते है ज्योतिष के अनुसार क्या है वो उपाय। 

रुपये-पैसे की तंगी दूर करने के लिए धनतेरस के उपाय

- जीवन में यदि आपके पास धन नहीं टिकता है, तो आपको धनतेरस से दिवाली तक लक्ष्मी पूजा में मां को एक लौंग अवश्य अर्पित करना चाहिए। 

- धनतेरस पर किसी किन्नर को दान करना शुभ होता है। इसी दौरान उससे एक सिक्का भी भेंट स्वरुप मांगे, यदि वह प्रसन्नता से दें तो शुभ होता है। किन्नर से भेंट स्वरुप मिले इस सिक्के को अपने पर्स अथवा घर की तिजोरी में रख देवें, इससे जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी झेलनी नहीं पड़ती है। 

- जिस पेड़ पर चमगादड़ बैठा हो, धनतेरस के दिन उस पेड़ की टहनी को तोड़कर ले आएं। इसके बाद इस टहनी को घर में अपने ड्रॉइंग रूम में रखें। ज्योतिष का यह उपाय करने से शीघ्र धनलाभ होता है। साथ ही कई कार्यों में सफलता भी मिलती है। 

- धनतेरस के दिन पूजा से पहले और पूजा के बाद दक्षिणावर्ती शंख में जल भरें और उससे घर के चारों दिशाओं में थोड़ा-थोड़ा छिड़के। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का घर में शुभ आगमन होता है। शंख का यह जल पूजा में सम्मलित हुए सभी लोगों पर भी छिड़के, इससे उनका मन पवित्र होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News