Guru Ki Priya Rashi: देवगुरु बृहस्पति को प्रिय हैं इन 2 राशि के लोग, बिज़नेस में देते है तरक्की और धनलाभ

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को नौ ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माना गया है। ज्ञान और विवेक के स्वामी ग्रह बृहस्पति लोगों के जीवन में समृद्धि लेकर आते है। देवगुरु

By :  Desk
Updated On 2025-01-02 07:45:00 IST
ज्योतिष में बृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी ग्रह बताया गया है।

Devguru Brihaspati Favorite Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को नौ ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माना गया है। ज्ञान और विवेक के स्वामी ग्रह बृहस्पति लोगों के जीवन में समृद्धि लेकर आते है। देवगुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा गया है। उन्हीं के प्रताप से सभी हवन पूरे होते है। ज्योतिष में बृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामी ग्रह बताया गया है। बृहस्पति एक वर्ष के अंतराल में राशि परिवर्तन करते है, जिससे गजकेसरी और हंस योग जैसे शुभ योग भी निर्मित होते है। इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की शुभ और मजबूत स्थिति हो, वे जातक ईमानदार-शांतचित होते है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की मजबूत स्थिति उसके करियर और व्यवसाय पर अच्छा प्रभाव डालती है। हर ग्रह की अपनी पसंदीदा राशि होती है, जिस पर उनका विशेष प्रभाव रहता है। इसी कड़ी में गुरु ग्रह है, जिनकी प्रिय राशियां धनु और मीन है। जानते है विस्तार से- 

धनु राशि (Dhanu Rashifal) 

देवगुरु बृहस्पति की प्रिय राशि धनु है, जिसपर उनकी विशेष कृपा रहती है। धनु राशि के जातकों का करियर अच्छा और व्यवसाय सफल रहता है। इस राशि के जातकों के साथ व्यापार करना अधिकांश स्थिति में फायदेमंद ही रहता है। ये अच्छे साझेदार बन सकते है, लेकिन इन्हें सुनियोजित कार्य पसंद होते है। 

मीन राशि (Meen Rashifal) 

ज्योतिष शास्त्र में मीन राशि को भी देवगुरु बृहस्पति की प्रिय राशि बताया गया है। मीन जातकों पर भी देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। इन जातकों के साथ भी कोई व्यवसाय करना अच्छा रहता है। ये जातक किसी भी टारगेट को सफल बनाने में और उससे उच्च लाभ लेने में सक्षम होते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News