Dangerous Zodiac Sign: डेंजर स्वभाव के होते है इन 5 राशियों के लोग, आपा खोने में नहीं लगाते देर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती है। हर राशि का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव ही उससे संबंधित राशि के जातकों पर शुभ अथव

By :  Desk
Updated On 2024-05-27 20:02:00 IST
ग्रहों की चाल का प्रभाव ही उससे संबंधित राशि के जातकों पर शुभ अथवा अशुभ हो सकता है।

Dangerous Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां होती है। हर राशि का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव ही उससे संबंधित राशि के जातकों पर शुभ अथवा अशुभ हो सकता है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें खतरनाक और तेज स्वभाव की वजह से पहचाना जाता है। इसलिए इन राशि के लोगों से सतर्क रहना जरुरी होता है। चलिए जानते है इनके बारे में - 

मेष राशि 
(Mesh Rashi) 

मेष राशि के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए यह अग्नि तत्व राशि है। इन राशि के जातकों का उच्च मंगल की वजह से गुस्‍सैल स्वभाव होता है। ये लोग अपने विरोधी को छोड़ते नहीं हैं। हालांकि, ये लोग एक अच्छे मित्र साबित होते है और दिमाग से भी काफी तेज होते है।  

सिंह राशि 
(Singh Rashi) 

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और यह भी एक अग्नि तत्व राशि है। इन राशि के लोगों को भी जल्दी गुस्सा आता है। ये लोग अपने विरोधी को परास्त करके ही शांति से बैठते है। ये जातक ईमानदार स्वभाव के होते है और अच्छे लीडर साबित होते है। 

वृश्चिक राशि 
(Vraschik Rashi) 

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातकों का भी स्वभाव काफी खतरनाक होता है। ये जातक क्रिया की प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाते है। ये बदला लेने में माहिर होते है। ये लोग दुश्‍मन को संभलने का अवसर नहीं देते है। ये अच्‍छे कलाकार, नेता, अधिकारी साबित होते है। 

कुंभ राशि 
(Kumbh Rashi) 

कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव है। उनके प्रभाव के चलते इस राशि के जातक महत्‍वकांक्षी और मेहनती स्वभाव के होते है। इनके दिमाग में विचारों का बबंडर चलता रहता है। इन जातकों को रहस्य्मयी कहा जाता है। यही नहीं इनके मन में चल रही बातों को भांपना बड़ा मुश्किल होता है। 

मकर राशि 
(Makar Rashi) 

मकर राशि के स्वामी शनिदेव है। इस राशि के लोग गुस्सा बड़ी जल्दी होते है। यदि इनके अनुसार काम होता दिखाई नहीं देता है, तो ये आपा खो देते है। हालांकि ये मेहनती और समझदार बहुत होते है। ये जातक बड़े कारोबारी, अधिकारी, विचारक साबित होते है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News