Chandra Gochar 2025: आज बगलामुखी जयंती पर हो रहा चंद्रदेव का गोचर, इन 3 राशियों का पलटा भाग्य

आज 5 मई 2025, सोमवार को बगलामुखी जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। आज के दिन मां बगलामुखी की विधिवत पूजा करना और उनके लिए व्रत रखना लाभकारी माना गया है। आज के दिन

By :  Desk
Updated On 2025-05-05 08:06:00 IST
आज बगलामुखी जयंती पर हो रहा चंद्रदेव का राशि और नक्षत्र परिवर्तन

Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti 2025 : आज 5 मई 2025, सोमवार को बगलामुखी जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। आज के दिन मां बगलामुखी की विधिवत पूजा करना और उनके लिए व्रत रखना लाभकारी माना गया है। आज के दिन का महत्व ज्योतिषीय दृष्टि से और भी बढ़ जाता है क्योंकि आज चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी हो रहा है। विचार, मन, मनोबल और सुख के दाता चंद्रदेव का यह गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। इस गोचर को बेहद शुभ और राशिचक्र को विशेष प्रभावित करने वाला माना जा रहा है। चंद्र गोचर सकारात्मक-नकारात्मक दोनों प्रभाव डालेगा। 

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रदेव आज 5 मई 2025, सोमवार को अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे है। चंद्रदेव के ये दोनों गोचर 3 राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेंगे। चलिए जानते है उनके बारे में- 

चंद्र गोचर 2025 का वृषभ राशि पर प्रभाव
(Chandra Gochar Vrashabh Rashifal 2025)

वृषभ राशि को चंद्रदेव की प्रिय राशि माना जाता है। बगलामुखी जयंती के मौके पर चंद्र गोचर से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही जातकों के जीवन में चल रही प्रेम उलझनों का निपटारा होगा। विवाह योग्य हो चुके जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सेहत और शांति बनी रहेगी।

चंद्र गोचर 2025 का कर्क राशि पर प्रभाव
(Chandra Gochar Kark Rashifal 2025)

चंद्रदेव की मूल राशि कर्क है। ऐसे में चंद्र गोचर का सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि के लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में लगातार सफलताएं मिलेंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आसानी से पूरे होने लगेंगे। कारोबार में चल रही उलझन भी दूर होंगी। नकारात्मक विचार ख़त्म हो जाएंगे। 

चंद्र गोचर 2025 का कन्या राशि पर प्रभाव
(Chandra Gochar Kanya Rashifal 2025)

चंद्र का प्रभाव कन्या राशि जातकों के जीवन पर गहरा होगा। बगलामुखी जयंती के अवसर पर चंद्र गोचर कन्या जातकों के करियर में चल रही रुकावटें दूर होंगी।  प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक जातकों का रिश्ता शीघ्र ही तय हो सकता है। नई ऊर्जा का संचार होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News