Mulank Rashifal (7 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 7 नवंबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-11-07 05:50:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

7 November ka Ank Rashifal: आज 7 नवंबर है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 07/11/2025, 7+1+1+0+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 7 नवंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके लिए प्रेरणादायी रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठों की सराहना भी संभव है। किसी नई योजना में निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। साथी के साथ अहं की टकराहट से बचें।

मूलांक 2 (MULANK 2)

आज आपका मन संवेदनशील रहेगा। आप दूसरों की बातों से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि कोई लंबित काम है तो धैर्य रखिए, समय सही दिशा दिखाएगा। खर्च बढ़ सकता है, संतुलन बनाए रखें। रोमांटिक समय रहेगा, भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

यह दिन आपके लिए उन्नति का संकेत है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें दीर्घकालिक सफलता मिलेगी। शिक्षा, अध्यापन या आध्यात्मिक क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज आप ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। संचार, व्यापार या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बहुत शुभ है। यात्रा के योग बन रहे हैं। धन के नए स्रोत खुल सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से आकर्षण संभव है।

मूलांक 5 (MULANK 5)

यह दिन आपके लिए रोमांटिक और कलात्मक रहेगा। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। कला, डिजाइन या मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभ का दिन है। विलासिता में खर्च बढ़ सकता है। संबंध मजबूत होंगे, किसी पुराने मतभेद का समाधान होगा।

मूलांक 6 (MULANK 6)

आज का दिन कुछ अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रह सकता है। योजनाएं बदल सकती हैं, परंतु अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। तकनीकी कार्यों या नवाचार में रुचि बढ़ेगी। कोई पुराना बकाया धन मिल सकता है। साथी से संवाद बनाए रखें, गलतफहमियां न बढ़एं।

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज आप आध्यात्मिकता की ओर झुकाव महसूस करेंगे। किसी पुराने रहस्य का उत्तर मिल सकता है। एकांत में समय बिताना फायदेमंद रहेगा। निवेश से पहले किसी जानकार से सलाह लें। भावनाओं में उलझन रह सकती है, निर्णय जल्दबाजी में न लें।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन कर्मप्रधान रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्थायी संपत्ति में लाभ संभव है। संयम रखें, साथी के विचारों को महत्व दें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

दिन का मूलांक भी 9 है, इसलिए यह आपका विशेष दिन है। आप आज हर क्षेत्र में नेतृत्व करेंगे। साहस और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए शुभ समय है। अचानक लाभ संभव है, पर खर्च भी बढ़ेंगे। जोशीला समय, पर गुस्से से बचें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News