Mulank Rashifal (5 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Mulank Rashifal (5 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 5 अक्टूबर का अंक राशिफल।

Updated On 2025-11-20 20:58:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

5 October ka Ank Rashifal: आज 5 अक्टूबर है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 05/10/2025, 5+1+0+2+0+2+5 =15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 का स्वामी शुक्र है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 5 अक्टूबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपके आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाएगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों को मान्यता मिलेगी, लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटपट हो सकती है, ऐसे में शांत रहना बुद्धिमानी होगी। व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा का योग है, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

सुझाव: आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 3

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनाओं में बहने की प्रवृत्ति आज हावी रह सकती है। दूसरों के मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप से बचें। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। मन कला, संगीत या आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके हित में रहेगा।

सुझाव: समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद

शुभ अंक: 6

मूलांक 3 (MULANK 3)

आज आपको अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने होंगे। अनिर्णय की स्थिति से नुकसान हो सकता है। गुरुजन या उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलेगा। शिक्षा, शोध या लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

सुझाव: संतान पक्ष की बातों को गंभीरता से लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। योजनाएं अपेक्षित गति नहीं पकड़ेंगी। जोखिम भरे फैसलों से बचें। तकनीकी या नवाचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खासकर पेट संबंधी परेशानी से सतर्क रहें। निजी संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें।

सुझाव: निर्णय लेने से पहले किसी भरोसेमंद से चर्चा करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और चंचलता से भरपूर रहेगा। यात्राएं होंगी और नई जान-पहचान बनेगी। व्यावसायिक तौर पर नए अनुबंध संभव हैं। मार्केटिंग, मीडिया, और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातें दूसरों को आहत न करें।

सुझाव: जल्दबाजी से बचें, निर्णय सोच-समझकर लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

मूलांक 6 (MULANK 6)

शुक्र का प्रभाव आपके दिन को सौंदर्य, प्रेम और रचनात्मकता से भर देगा। आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने का है। कला, डिजाइन, फैशन या सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।

सुझाव: आज दूसरों की प्रशंसा से आपको आत्मबल मिलेगा। खुले दिल से स्वीकारें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

मूलांक 7 (MULANK 7)

आज का दिन मानसिक शांति और आत्मचिंतन का है। अकेले रहकर कुछ समय बिताने से आत्मविश्लेषण में मदद मिलेगी। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है। यदि शोध या रिसर्च में लगे हैं तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनिश्चितता हो सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी का अनुभव हो सकता है।

सुझाव: आज अधिक सामाजिक होने की जरूरत नहीं, खुद को समय दें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

मूलांक 8 (MULANK 8)

आपके लिए आज का दिन कठोर परिश्रम और अनुशासन की मांग करेगा। पुराने अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आर्थिक रूप से समय थोड़ा दबावपूर्ण हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से लाभ होगा। न्यायिक या सरकारी मामलों में अनुकूलता आ सकती है। अपने क्रोध और निराशा पर नियंत्रण रखें।

सुझाव: अपने अधीनस्थों के साथ सहानुभूति से पेश आएं।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 4

मूलांक 9 (MULANK 9)

ऊर्जा से भरपूर दिन, लेकिन ध्यान रहे कि यह ऊर्जा सही दिशा में जाए। किसी सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी को निभाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वर्चस्व बनेगा, लेकिन दूसरों पर हावी होने की प्रवृत्ति से बचें। क्रिएटिव कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटपट हो सकती है।

सुझाव: शारीरिक व्यायाम करें, यह आपके मन को शांत रखेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News