Mulank Rashifal (30 जनवरी 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Mulank Rashifal (30 जनवरी 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शक्रवार यानी 30 जनवरी का अंक राशिफल।

Updated On 2026-01-30 05:20:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

30 January ka Ank Rashifal: आज 30 जनवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 30/01/2026, 3+0+0+1+2+0+2+6 =14 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5(1+4=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शक्रवार यानी 30 जनवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1

आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया दायित्व मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

मूलांक 2

किसी करीबी से गलतफहमी हो सकती है, लेकिन संवाद से स्थिति सुधर सकती है। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, बशर्ते आप अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें।

मूलांक 3

शिक्षा, अध्यापन, सलाह या मार्गदर्शन से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए विश्राम को समय दें।

मूलांक 4

आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और सही योजना से आप आगे बढ़ सकते हैं। नए प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

मूलांक 5

अचानक यात्रा, नए संपर्क और अवसर मिलने के संकेत हैं। व्यापार, मीडिया, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। हालांकि अस्थिरता से बचने के लिए एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है।

मूलांक 6

दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, विशेषकर सुख-सुविधाओं पर। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। स्वयं के लिए समय निकालना लाभकारी रहेगा।

मूलांक 7

आध्यात्मिक या शोध से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी। बाहरी दुनिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखना आपको मानसिक शांति देगा। कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति हो सकती है, लेकिन यह समय भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

मूलांक 8

यह दिन मूलांक 8 वालों के लिए धैर्य और कर्म का परीक्षण है। काम का दबाव अधिक हो सकता है, लेकिन आपका अनुशासन आपको आगे ले जाएगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी पुराने प्रयास का फल मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए यह दिन ऊर्जा और साहस से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों, सेवा और नेतृत्व से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी जरूरी है। दिन के अंत में संतोष की अनुभूति होगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

Tags:    

Similar News