Mulank Rashifal (27 अक्टूबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
Mulank Rashifal (27 अक्टूबर 2025): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 27 अक्टूबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
27 October ka Ank Rashifal: आज 27 अक्टूबर है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/10/2025, 2+7+1+0+2+0+2+5 =19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 27 अक्टूबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। पुराने अटके कार्यों में प्रगति होगी। नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है। करियर में नई जिम्मेदारियां आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी। पार्टनर के साथ विचारों का तालमेल अच्छा रहेगा। थकान से बचें, पर्याप्त आराम लें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी करीबी के प्रति आपका स्नेह बढ़ेगा। कामकाज में सहयोगियों की मदद से राहत मिलेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। जल तत्व से जुड़ी समस्या (कोल्ड, कफ) परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता से कार्य सिद्ध होंगे। ऑफिस में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन श्रेष्ठ है, किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बितेगा। पाचन का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। योजनाएं बार-बार बदलेंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे। फाइनेंशियल डिसीजन सोच-समझकर लें। मनमुटाव हो सकता है, शांत रहें। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन संचार और नए संपर्कों के लिए लाभकारी रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी अच्छे अवसर मिलेंगे। नई आइडियाज पर काम शुरू हो सकता है। रिश्ते में नयापन महसूस होगा। एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन विलासिता और पारिवारिक सुख का रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। कला, फैशन या क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को लाभ होगा। पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। हल्का तनाव रह सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
मूलांक 7 (MULANK 7)
आपका आत्मनिरीक्षण करने का समय है। किसी पुराने अनुभव से सीख मिल सकती है। आज ध्यान और आध्यात्मिक चिंतन आपको आंतरिक शांति देगा। पार्टनर के साथ गहराई से जुड़ाव महसूस होगा। माइग्रेन या नींद की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन मेहनत और संघर्ष का संकेत दे रहा है। हालांकि, जो प्रयास करेंगे उसका परिणाम धीरे-धीरे लाभकारी होगा। धैर्य बनाकर रखें। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। हड्डियों या जोड़ों का ध्यान रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपका जोश और ऊर्जा चरम पर होगी। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्य में नेतृत्व करेंगे। नई शुरुआत या किसी पुराने विवाद के समाधान का समय है। पार्टनर को सरप्राइज दें, संबंध मजबूत होंगे। एनर्जी लेवल ऊंचा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष- 7982530452