Mulank Rashifal (10 नवंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 10 नवंबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
10 November ka Ank Rashifal: आज 10 नवंबर है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 10/11/2025, 1+0+1+1+0+2+0+2+5 =12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 है, जिसका जोड़ 3(1+2=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 10 नवंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी आपकी राय का सम्मान करेंगे। धन के मामले में सुधार के संकेत हैं, परंतु खर्चों पर संयम रखना ज़रूरी है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी बहस संभव है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच स्थिति संभाल लेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जप करें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक थकावट संभव है।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चावल या दूध का दान करें।
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन ज्ञानवर्धक रहेगा। शिक्षा, अध्यापन या प्रबंधन से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुकून रहेगा और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर अनावश्यक दिखावे से बचें।
शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरुवार के मंत्र "ॐ बृहस्पतये नमः" का जाप करें।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा या कोई तकनीकी समस्या सामने आ सकती है। निवेश से पहले सोचें। परिवार में किसी बात पर मतभेद संभव है। ध्यान और योग से मन को शांत रखें।
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपके लिए संवाद और सौदेबाजी का है। व्यवसाय में लाभ के अवसर हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज प्रेम और सौंदर्य से जुड़ी चीज़ें आपके जीवन में नई ऊर्जा भरेंगी। फैशन, कला या मीडिया से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आलस्य से नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी की आराधना करें और सफेद वस्त्र पहनें।
मूलांक 7 (MULANK 7)
आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से फलदायी रहेगा। मन में शांति और आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। कामकाज में विलंब हो सकता है, पर भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेगीं। परिवार में बुजुर्गों की सलाह काम आएगी।
शुभ रंग: नीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: काला
उपाय: किसी जरूरतमंद को लोहे का सामान या तिल दान करें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपके जोश और पराक्रम की परीक्षा होगी। आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे, पर गुस्से पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। खिलाड़ियों या पुलिस सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग: लाल
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और लाल चोला अर्पित करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452