अंक राशिफल 1 जून 2025: जानिए मूलांक के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। आज आपका दिन कैसा रहेगा? इसके जरिए आप जान सकते हैं।
आज का मूलांक राशिफल
1 june ka Ank Rashifal: आज 1 जून 2025, दिन रविवार है। आज की तारीख (1/06/2025) के अंकों को जोड़ने पर कुल योग 16 आता है और इसका अंतिम अंक 7 (1+6=7) बनता है। अंक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है। केतु रहस्यमयता, गहन सोच और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इसी के आधार पर आज का अंक राशिफल मूलांक 1 से 9 वालों के लिए प्रस्तुत है।
ध्यान दें: मूलांक जानने के लिए जन्म तारीख को देखें। अगर आप 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा। इसी तरह बाकी मूलांक निर्धारित होते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 1 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मां की सेहत में सुधार के संकेत हैं। प्रॉपर्टी या भवन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)
आज मन शांत रहेगा लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार की संभावना है। किसी पुराने मित्र का घर आगमन हो सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)
घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के योग बन सकते हैं। दूर स्थान की यात्रा संभव है, जो लाभकारी सिद्ध होगी।
मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)
दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।
मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)
मां का विशेष ख्याल रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। कुछ पारिवारिक असमंजस सामने आ सकते हैं, सावधानी रखें।
मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)
मन में विचारों का उतार-चढ़ाव रह सकता है लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।
मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)
आज आत्मबल की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से संपर्क में व्यस्त रहेंगे। मान-सम्मान मिलने के योग हैं।
मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)
अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनशैली बेहतर रहेगी। मित्रों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)
संगीत या कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। मेहनत के बल पर व्यापार में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ और समर्थन प्राप्त होगा। दिन ऊर्जावान रहेगा।
टिप्स : आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा है। ध्यान, योग या पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी। केतु के प्रभाव को संतुलित करने के लिए नीले या सफेद रंग का उपयोग शुभ रहेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com दूरभाष 7982530452