6 अक्टूबर का राशिफल: सोमवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को स्वामी अश्विनी जी महाराज के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उपाय?

Updated On 2025-11-20 20:12:00 IST

आज का चंद्र राशिफल राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज कन्या राशि वालों के व्यापारिक समझौते होने की संभावना है। अगर काफी समय से विवाह में अड़चने आ रही थी तो अब दूर होने की संभावना है। धनु वाले धार्मिक कार्यों में अपना ज्यादातर समय लगा सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। मीन वाले नए कार्यों में रुचि लेंगे। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि (Aries)

आज आपके अंदर आत्मबल की कमी हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां बेहतर होंगी। घर-परिवार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। शाम के समय आध्यात्मिक शांति मिलेगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

नए संपर्क और सामाजिक दायरे के विस्तार का समय है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नई योजना लागू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कोई नया मोड़ आ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बॉस आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। हालांकि, मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें।

कर्क राशि (Cancer)

विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो अच्छे परिणाम की उम्मीद करें। यात्राएं फलदायी होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

उपाय: चंद्रमा को अर्घ्य दें और सफेद मिठाई का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

आज आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना चाहिए। प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें, विशेषकर उधार न दें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी थकान या कमजोरी रह सकती है।

उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और शाम को दीपक लगाएं।

कन्या राशि (Virgo)

जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। व्यापारिक साझेदारियों में लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना है।

उपाय: हरे वस्त्र पहनें और गणेश जी की पूजा करें।

तुला राशि (Libra)

कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें कुशलता से निभाएंगे। सेहत में सुधार होगा, खासकर यदि पहले से कोई बीमारी चल रही है तो राहत मिलेगी। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है। दिनचर्या में संयम बनाए रखें।

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें या दुर्गा मंदिर जाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की इच्छा प्रबल होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय लाभदायक है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवन में कोई नई शुरुआत हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि (Sagittarius)

घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य या आयोजन संभव है। पुराने रिश्तों में सुधार होगा और घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मसले हल हो सकते हैं। मन धार्मिक गतिविधियों में लग सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और पीली वस्तुओं का दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आज का दिन नए समझौतों या अनुबंधों के लिए शुभ है। छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि, अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को काले तिल दान करें।

कुम्भ राशि (Aquarius)

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है। आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना ज़रूरी है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: जल में केसर डालकर स्नान करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आज का दिन अत्यंत प्रभावशाली हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। कला, संगीत, और आध्यात्मिक विषयों में विशेष रुचि रहेगी। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

Tags:    

Similar News