आज का राशिफल: कैसा रहेगा सोमवार (23 जून) का दिन? जानिए तुला से मीन राशि का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal, 23 जून 2025: चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Updated On 2025-06-23 09:20:00 IST

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (23 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। साझेदारी में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए समय नए अवसर लेकर आएगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ पुराने मामलों में विवाद हो सकता है, संयम आवश्यक है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौती आएगी लेकिन समाधान भी मिलेगा। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग नई सोच के साथ काम करेंगे। तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह समय संवेदनशील रहेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। नौकरी में बदलाव संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ होगा।

Tags:    

Similar News