आज का राशिफल: कैसा रहेगा रविवार [22 जून] का दिन?, पढ़ें तुला से मीन राशि वालों का Rashifal

Aaj ka Rashifal, 22 जून 2025: चंद्र राशि के अनुसार तुला से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Updated On 2025-06-21 20:00:00 IST

कैसा रहेगा आज का दिन? जानें तुला से मीन राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 22 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (22 जून) को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (22 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि (Libra)
साझेदारी या रिश्तों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। ग़लतफहमियाँ बढ़ सकती हैं, इसलिए स्पष्ट संवाद ज़रूरी है। आत्मबल से काम लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर रक्तचाप या नींद की समस्या से।

धनु राशि (Sagittarius)
आज कोई नई शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति दिखेगी। उत्साह में वृद्धि होगी, जिससे कार्यों में गति आएगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)
प्रशासन या सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका फल अच्छा मिलेगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पीठ या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)
दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। काम में मन लगेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces)
आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ध्यान और योग से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। नई योजना पर काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। किसी धार्मिक कार्य में सहभागिता हो सकती है।

Tags:    

Similar News