Aaj Ka Panchang, 6 July 2025: देवशयनी एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, जानिए रविवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang, 6 July 2025: यहां पढ़ें रविवार (6 जुलाई 2025) को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
By : रिलीजन डेस्क
Updated On 2025-07-05 21:56:00 IST
आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang, 6 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्त्व लिए हुए है। इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे देवशयनी एकादशी या हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु के शयनकाल की शुरुआत मानी जाती है और चार मास के लिए चातुर्मास आरंभ होता है।
आज एकादशी तिथि रात 9:16 बजे तक रहेगी। वहीं, साध्य योग रात 9:27 बजे तक और विशाखा नक्षत्र रात 10:42 बजे तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में दिनभर पूजा-पाठ और व्रत के लिए शुभ संयोग बने हुए हैं।
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:58 पूर्वाह्न से 12:54 अपराह्न तक
- व्रत-पर्व: देवशयनी एकादशी व्रत
राहुकाल (शुभ कार्य वर्जित काल)
- दिल्ली: शाम 05:38 से 07:23 तक
- मुंबई: शाम 05:41 से 07:20 तक
- लखनऊ: शाम 05:21 से 07:04 तक
सूर्य का समय
सूर्योदय: सुबह 05:29 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:23 बजे