Aaj Ka Panchang 13 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 13 July 2025: यहां पढ़ें रविवार (13 जुलाई 2025) को सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-07-12 19:42:00 IST

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 13 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 13 जुलाई 2025, रविवार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि होने के साथ-साथ शनि ग्रह वक्री हो गए हैं। इसके साथ ही पंचक की शुरुआत भी हो रही है। इस दौरान दिन में प्रीति योग और रात भर धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य ज्योतिषीय गणनाएं।

आज की तिथि और नक्षत्र

तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जो रात 1:03 बजे तक रहेगी

नक्षत्र: धनिष्ठा, जो कि 14 जुलाई की सुबह 6:49 बजे तक प्रभावी रहेगा

योग: प्रीति योग, जो शाम 6:01 बजे तक रहेगा

वार: रविवार

आज का विशेष संयोग

पंचक की शुरुआत: 13 जुलाई से पंचक का आरंभ हो रहा है, जो कई कार्यों में सावधानी बरतने का संकेत देता है। खासकर लकड़ी से जुड़े कार्य, अंतिम संस्कार, गृह प्रवेश या निर्माण आदि से परहेज किया जाता है।

शनि वक्री: भोर 4:08 बजे से शनि ग्रह वक्री हो गए हैं, जिससे राशि अनुसार कुछ राशियों को लाभ और कुछ को संयम से चलने की सलाह दी जा रही है।

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

व्रत और पर्व: आज कोई विशेष व्रत अथवा पर्व नहीं है, लेकिन पंचक और शनि वक्रीयता के कारण दिन का ज्योतिषीय महत्व काफी बढ़ गया है।

राहुकाल समय

दिल्ली शाम 05:38 – 07:21

मुंबई शाम 05:41 – 07:20

लखनऊ शाम 05:20 – 07:03

भोपाल शाम 05:28 – 07:09

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 05:32 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:21 बजे

आज भगवान शिव की पूजा और शनि मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा। विशेषकर उन लोगों के लिए जो जीवन में रुकावटों का सामना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News