Aaj Ka Panchang, 11 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 11 July 2025: यहां पढ़ें शुक्रवार (11 जुलाई 2025) सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-07-10 18:58:00 IST

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 11 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से ही सावन महीने की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म में यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान भक्तजन व्रत, पूजा और रुद्राभिषेक करते हैं। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ योग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग विवरण

तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा

तिथि समाप्ति: देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक

वार: शुक्रवार

नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (कल सुबह 6:36 बजे तक)

योग: वैधृति योग (रात 8:44 बजे तक)

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:54 तक

पूजा और व्रत: सावन मास के आरंभ के साथ शिव पूजन का विशेष महत्व है। भक्तगण व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

राहुकाल 

दिल्ली: सुबह 10:42 से दोपहर 12:26 तक

मुंबई: सुबह 11:05 से दोपहर 12:44 तक

लखनऊ: सुबह 10:29 से दोपहर 12:12 तक

भोपाल: सुबह 10:44 से दोपहर 12:25 तक

सूर्य का समय

सूर्योदय: सुबह 5:30 बजे

सूर्यास्त: शाम 7:21 बजे

सावन माह की शुरुआत होने के कारण आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन माना जा रहा है। शिवभक्त इस पावन मास में सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ कर पुण्य अर्जित करते हैं। वैधृति योग में सत्कर्म और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

Tags:    

Similar News