5 june ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन
5 june ka Ank Rashifal: जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 5 जून का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
5 june ka Ank Rashifal: आज 5 जून है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (5/06/2025, 5+0+6+2+0+2+5 =20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2 (2+0=2) बनता है। अंकशास्त्र संख्या का स्वामी चंद्रमा है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 5 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
दूर से आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। घर में गेस्ट का आगमन होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष से चिंता आपको सता सकती है।
मूलांक 2 (MULANK 2)
किसी बड़े आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर आपको सपरिवार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है। मनपसंद भोजन का आनंद सभी को मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। परिवार व मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय आप व्यतीत कर सकते हैं।
मूलांक 3 (MULANK 3)
खर्चा अत्यधिक होने से आपको टेंशन रहेगी। बजट आपका बिगाड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचना है। भाग दौड़ आज आपके जीवन में ज्यादा रह सकती है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से भी आपका बचाव होना चाहिए।
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज भयंकर वृद्धि के योग दिख रहे हैं। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्ट आपके फेवर में बनी रहेगी। नए संपर्क से आज आपको लाभ मिलेगा। कष्ट, चिंता व तनाव का वातावरण आपके आसपास बनाने का प्रयास किया जा सकता है। जीवनसाथी पर अधिक खर्च करने से बचना चाहिए।
मूलांक 5 (MULANK 5)
तरक्की के अवसर आपके हाथ प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर आपके फेवर में सिस्टम रहेगा। परिवारजनों के साथ बाद-विवाद करने से आपको बचना चाहिए। आय में वृद्धि आज होने की संभावना है। थकान ज्यादा महसूस हो सकती है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
यात्रा करना आज आपके लिए सफल रहेगा। शारीरिक कष्ट से आपका जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। लोगों की हेल्प करने का अवसर आपको जरूर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के योग दिख रहे हैं।
मूलांक 7 (MULANK 7)
पुराना रोग आज आपके जीवन में भूचाल मचा सकता है। कर्ज लेने की स्थिति आज बनने की संभावना है। चिंता तथा तनाव से पूरा दिन गुजरेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में संभाल कर बातचीत करें। बिजनेस आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
मूलांक 8 (MULANK 8)
किसी भी कार्य में राज की बाधा आ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य करने से आपको बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। अपनी वस्तुएं आपको संभाल कर रखनी चाहिए।
मूलांक 9 (MULANK 9)
किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना चाहिए। रोजगार प्राप्त की दिशा में आपको प्रयास जरुर करना चाहिए। व्यापार में वृद्धि एवं आपके अंदर से संतुष्टि प्राप्त होगी। नौकरी में जवाबदारी आपकी बढ़ने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452