30 may ka Ank Rashifal: मूलांक 3 और 5 वालों का गुजरेगा अच्छा दिन, यहां पढ़ें सभी जातकों का भविष्यफल

30 may ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 30 मई का अंक राशिफल।

Updated On 2025-05-29 19:41:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

30 may ka Ank Rashifal: आज 30 मई है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/05/2025, 3+0+0+5+2+0+2+5 =26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 है, जिसका जोड़ 8 (2+6=8) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 8 का स्वामी शनि है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 30 मई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
मन में आज ज्यादातर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मान सम्मान आपको प्राप्त हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में आपके पैसे के साधन भी बनने की संभावना है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर आप जा सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलने की संभावना है।

मूलांक 2 (MULANK 2)
वाणी में आज मधुरता लाने का प्रयास करें। माता का आज आपको प्रेम जरूर प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। भगदड़ आपके जीवन में ज्यादा रह सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर आपको मिलने की संभावना है।

मूलांक 3 (MULANK 3)
मन आज आपका प्रसन्न रह सकता है। सुख की प्राप्ति जरूर होगी। कारोबार में थोड़ी कठिनाई आ सकती हैं। व्यवसायिक भाग दौड़ ज्यादा रह सकती है। सेहत पर विशेष रूप से ध्यान दें। करियर पर फोकस रखने की जरूरत है।

मूलांक 4 (MULANK 4)
किसी कारण आप परेशान रह सकते हैं। आत्मविश्वास थोड़ा सा काम रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मित्रों की हेल्प आपको प्राप्त होगी। कारोबार के सिलसिले में आपको लाभ होगा।

मूलांक 5 (MULANK 5)
किसी कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप ऊर्जा से भी भरपूर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन आपका जरूर लगेगा। मान सम्मान की वृद्धि समाज में होने की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।

मूलांक 6 (MULANK 6)
मन आज आपका परेशान रह सकता है। अधिकारियों से संबंध बनाकर रखें। कार्यकारी नौकरी में अधिकारियों की हेल्प आपको जरूर मिलेगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। धैर्य के साथ कार्य करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपके मन में कोई दिक्कत रह सकती है। नौकरी के लिए थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में लिप्त रहेंगे। शेयर बाजार में कदम रखने का प्लान बनेगा। प्रेमी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे।

मूलांक 8 (MULANK 8)
भावनाओं को अपने बस में रखकर कोई भी कार्य करें। परिश्रम आज आपको ज्यादा करना पड़ सकता है। किसी मित्र की हेल्प से आज आपके कार्य पूरे होने की संभावना दिख रही है। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)
पैसों के लिए आप जरूर परेशान रह सकते हैं। आलस्य की अधिकता आपके शरीर में ज्यादा रहेगी। परिवार में सभी सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में अड़चन आने की संभावना है।

Tags:    

Similar News