3 june ka Ank Rashifal: 4,5 और 8 मूलांक वालों को मिलेगी गुड न्यूज, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन
3 june ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 3 जून का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
3 june ka Ank Rashifal: आज 3 जून है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (3/06/2025, 3+0+6+2+0+2+5 =18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9 (1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 का स्वामी मंगल है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 3 जून का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1
व्यवसायिक मामलों में अनुकूलता रह सकती है। पूजा पाठ में मन लगेगा। झंझटों में आपको पड़ने से बचना चाहिए। उधार दिया हुआ धन मिलने से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। किसी को परेशान करने से बचें।
मूलांक 2 (MULANK 2)
चोट, चोरी व विवाद से आपको हानि हो सकती है। इसलिए इससे बचें। जोखिम भरे कार्यों से बचकर रहें। अपने काम से काम रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में लापरवाही बरतने से बचें नहीं तो वह आपको भारी पड़ सकती है।
मूलांक 3 (MULANK 3)
राजकीय की बाधा दूर होकर आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रह सकती है। क्रोध पर आज आपको कंट्रोल रखना चाहिए। रुके हुए कार्य जल्दी पूरे होने से आप खुश रहेंगे।
मूलांक 4 (MULANK 4)
भूमि व भवन संबंधी कार्य आज आपको फायदा देंगे। रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार आपका बहुत ही अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार का प्लान आप बना सकते हैं। रोजगार में उन्नति व लाभ विशेष रूप से प्राप्त होगा।
मूलांक 5 (MULANK 5)
रचनात्मक कार्यों में सफलता आपको जरूर प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद आप उठा सकते हैं। सामाजिक एवं राजकीय मान-सम्मान आपको प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
मूलांक 6 (MULANK 6)
उत्तेजना पर आपको विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय रह सकते हैं। किसी के व्यवहार से आपको कष्ट प्राप्त हो सकता है। खर्चों में कटौती करने का प्रयास आज आपको करना चाहिए।
मूलांक 7 (MULANK 7)
पूरा दिन लव एवं रोमांस के बीच बीतेगा। व्यवसाय आपका ठीक चलेगा। व्यापार के कार्य से आपको लाभ प्राप्त होंगे। अपने कार्य पद्धति में बदलाव करने का प्रयास कर सकते हैं। बहसवाजी करने से बचें।
मूलांक 8 (MULANK 8)
उत्साहवर्धक आपको सूचना मिल सकती है। संतान की प्रगति से आप खुश रहेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी निवेश आप कर सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। किसी पर भी विश्वास करने से बचें।
मूलांक 9 (MULANK 9)
व्यवसाय की यात्राएं आज आप कर सकते हैं। लेकिन जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। क्रोध व उत्तेजना पर पूर्ण संयम जरूरी है। व्यावसायिक चिंताएं आज किसी के द्वारा सॉल्व होंगी। भावनाओं को नियंत्रण पर रखें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452