29 may ka Ank Rashifal: मूलांक 2 और 9 वालों को मिलेगी खुशहाली, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन?

29 may ka Ank Rashifal: यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 29 मई का अंक राशिफल।

Updated On 2025-05-28 19:40:00 IST

आज का मूलांक राशिफल

29 may ka Ank Rashifal: आज 29 मई है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/05/2025, 2+9+0+5+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 7 (2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 29 मई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1
मन आपका परेशान रह सकता है। विश्वास में कमी आज आपको दिखेगी। परिवार की सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। खर्चों में कंट्रोल करने की जरूरत है। गलत कार्यों में आपका मन ज्यादा लग सकता है लेकिन आपको इससे बचना होगा।

मूलांक 2 (MULANK 2)
सुबह से ही मन आपका काफी प्रसन्न रहेगा। माता का ध्यान रखना जरूरी है। जीवनसाथी के सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पिता से आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबार में सुधार दिख रहा है। यात्रा हो सकती है।

मूलांक 3 (MULANK 3)
पठन-पाठन में मन लगा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार का साथ हाथ दिन भर आपको प्राप्त होगा। परिवार के साथ बिताने के लिए समय जरूर निकालें।

मूलांक 4 (MULANK 4)
मन आपका अकारण परेशान रह सकता है। आत्म संयम आज बना कर रखें। धैर्यशीलता की कमी दिख सकती है। संतान के सुख में आज वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन का आनंद आज आपको मिलेगा। कारोबार में फायदा होगा। किसी के बहकावे में आने से बचें।

मूलांक 5 (MULANK 5)
मन में आज भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। परिवार के सभी सदस्यों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाग दौड़ रह सकती है। रहन-सहन में आज आपको कष्ट प्राप्त होगा। खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। नहीं तो बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आत्मविश्वास से आज आप भरे रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी आपके अंदर दिख सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है। शैक्षणिक व शोध कार्यों में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में अड़चन हो सकती है।

मूलांक 7 (MULANK 7)
मन आपका परेशान रह सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव आपके फैमिली का बना रहेगा। किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद आपकी मुलाकात हो सकती है। आप यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 8 (MULANK 8)
परिवार में धार्मिक आयोजन आप कर सकते हैं। मीठे खाने-पीने का आज आपका ज्यादा मन कर सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। दिन सामान्य गुजरेगा।

मूलांक 9 (MULANK 9)
कोई भी कार्य आत्म संयम के साथ करें एवं धैर्यशीलता को बनाए रखें। नौकरी में अफसर से मदद मिल सकती है। तरक्की के अवसर आपको आज प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News