29 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

29 November 2025 Ka Panchang: यहां पढ़ें शनिवार (29 नवंबर 2025) मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-11-29 05:20:00 IST

29 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 29 नवंबर 2025, शनिवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज का पंचांग

हिन्दू वर्ष एवं संवत्सर

  • शक संवत: 1947, विश्वावसु
  • विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त
  • मास: मार्गशीर्ष
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • वार: शनिवार

तिथि

  • शुक्ल पक्ष नवमी – 29 नवंबर, रात 11:15 PM तक
  • इसके बाद शुक्ल पक्ष दशमी – 29 नवंबर 11:15 PM से
  • दशमी तिथि 30 नवंबर रात 09:29 PM तक

नक्षत्र

पूर्वभाद्रपदा – 29 नवंबर 02:49 AM से 30 नवंबर 02:22 AM तक इसके बाद उत्तरभाद्रपदा – 30 नवंबर 02:22 AM से

योग

हर्षण योग – 29 नवंबर 09:26 AM तक इसके बाद वज्र योग – 30 नवंबर 07:12 AM तक

करण

  • बालव – 11:51 AM तक
  • कौलव – 11:15 PM तक इसके बाद तैतिल – 30 नवंबर 10:28 AM तक

सूर्य और चंद्रमा

  • सूर्योदय: 6:54 AM
  • सूर्यास्त: 5:36 PM
  • चंद्रोदय: 1:22 PM (29 नवंबर)
  • चंद्रास्त: 1:38 AM (30 नवंबर)
  • आज सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा रात 08:33 PM तक कुंभ राशि में रहेगा। तत्पश्चात चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा।

शुभ समय

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:53 AM – 12:36 PM
  • अमृत काल: 6:30 PM – 8:04 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 5:18 AM – 6:06 AM
  • प्रदोष काल: 6:31 PM – 7:41 PM
  • निशिता काल: 11:17 PM – 12:09 AM (30 नवंबर)

अशुभ काल

  • राहुकाल: 9:34 AM – 10:54 AM
  • यमगण्ड: 1:35 PM – 2:55 PM
  • कुलिक: 6:54 AM – 8:14 AM
  • दुर्मुहूर्त: 8:19 AM – 9:02 AM
  • वर्ज्य: 9:06 AM – 10:40 AM

आज का दिन कैसा रहेगा?

29 नवंबर 2025 का शनिवार पंचांग के अनुसार कई शुभ योगों से युक्त है। नवमी से दशमी तिथि तक का यह समय नए कार्य की शुरुआत, गृह-निर्माण, वाहन-खरीदारी या वस्त्र-आभूषण लेने के लिए उपयुक्त है। वज्र और हर्षण योग के संयोजन से दिन में ऊर्जा, उत्साह और कार्य सिद्धि का आश्वासन मिलता है।

Tags:    

Similar News