23 जुलाई 2025 का पंचांग: जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र

23 July 2025 Aaj Ka Panchang: यहां पढ़ें बुधवार (23 जुलाई 2025) सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

Updated On 2025-07-22 18:41:00 IST

आज का पंचांग

23 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई 2025 का दिन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और पावन रहने वाला है, क्योंकि इस दिन सावन मास की शिवरात्रि पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन देशभर में शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष रात्रि पूजा करते हैं। यहां जानें आज का पंचांग , शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

पंचांग के अनुसार शिवरात्रि विशेष जानकारी

तिथि: श्रावण मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी

चतुर्दशी समाप्त: रात 2:29 बजे तक

नक्षत्र: आर्द्रा, शाम 5:55 बजे तक

सूर्योदय: 06:12 AM

सूर्यास्त: 07:18 PM

योग: व्याघात दोपहर 12:34 तक, इसके बाद हर्षण

गोधूलि मुहूर्त: 07:18 PM – 07:39 PM

अमृत काल: 08:32 AM – 10:02 AM

सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025

पूजा का संपूर्ण दिन: उपयुक्त रहेगा

निशिता काल पूजन समय: रात 12:23 AM से 01:07 AM (24 जुलाई)

चार प्रहर पूजा समय

प्रथम प्रहर 07:18 PM – 10:01 PM

द्वितीय प्रहर 10:01 PM – 12:45 AM

तृतीय प्रहर 12:45 AM – 03:29 AM

चतुर्थ प्रहर 03:29 AM – 06:13 AM

राहुकाल समय

दिल्ली 12:27 PM – 02:10 PM

मुंबई 12:45 PM – 02:23 PM

लखनऊ 12:13 PM – 01:54 PM

भोपाल 12:26 PM – 02:06 PM

चंडीगढ़ 12:22 PM – 02:13 PM

कोलकाता 11:43 AM – 01:23 PM

अहमदाबाद 12:46 PM – 02:26 PM

चेन्नई 12:15 PM – 01:51 PM

शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ (उन्नति): 06:12 AM – 07:50 AM

अमृत (सर्वोत्तम): 07:50 AM – 09:29 AM

शुभ (उत्तम): 11:07 AM – 12:45 PM

चर (सामान्य): 04:01 PM – 05:39 PM

लाभ (उन्नति): 05:39 PM – 07:18 PM

श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है। व्रत, रात्रि जागरण और चार प्रहर पूजन करने से पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और आरोग्य की प्राप्ति होती है। निशिता काल की पूजा विशेष रूप से मोक्ष और इच्छापूर्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

Tags:    

Similar News