नेताजी की अस्थियों का डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं उनकी पुत्री अनीता बोस फाफ

अनीता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता को महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जितना सम्मान नहीं मिला।;

Update:2016-01-27 00:00 IST
नेताजी की अस्थियों का डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं उनकी पुत्री अनीता बोस फाफ
  • whatsapp icon
नई दिल्ली. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस के बाद नेताजी की पुत्री डॉ. अनीता बोस फाफ ने पिछली सरकारों को कठघरे में खड़ा किया है। अनीता ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता को महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू जितना सम्मान नहीं मिला। उन्होंने यह इंटरव्यू जर्मन के स्टैनबर्ग स्थित अपने घर पर दिया। अनीता ने कहा कि आम आदमी के मन में बड़े भावनात्मक तरीके से नेताजी की यादें जीवित हैं। लेकिन शर्म की बात है कि भारत सरकार ने दशकों तक आजाद हिंद फौज के पूर्व सैनिकों के साथ कैसा व्यवहार किया।
 
 
रैंकोजी मंदिर में रखी नेताजी की अस्थियों का डीएनए टेस्ट हो
अनीता ने जापान के रैंकोजी मंदिर में रखी अस्थियों के डीएनए परीक्षण की मांग दोहराई। अनीता ने कहा कि यह जरूरी है, ताकि पता लग सके कि ये अस्थियां उनके पिता की हैं या नहीं। सूत्रों के अनुसार 73 वर्षीय जर्मन अर्थशास्त्री अनीता भारत सरकार से इसके लिए अनुरोध कर सकती हैं। वह अगले महीने भारत आ सकती हैं। अनीता सुभाष चंद्र बोस और एमिली शेंकी की एकमात्र संतान हैं। उन्होंने नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किए जाने पर खुशी जताई। लेकिन संदेह भी जताया कि इन फाइलों से उनके पिता की मृत्यु के बारे में बहुत कुछ अलग बात सामने आ पाएगी। उन्होंने कहा कि फाइलों को काफी पहले सार्वजनिक किया जाना चाहिए था।
 
 
मां पर किताब लिखने की योजना
अनीता ने कहा कि वह अपने पिता के साथ कभी भी ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रहीं। लेकिन वह अपनी भतीजी और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर अपनी मां के बारे में एक किताब लिखने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी की यादों को जिंदा रखने के लिए राष्ट्रीय अवकाश से ज्यादा बेहतर तरीके हैं।
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को 
फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: