जेल में बंद विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, कहा- "लालू नहीं नीतीश हैं नेता"
जेल में बंद मोकामा से निर्दलय विधायक अनंत सिंह ने शपथ ली।;

मोकामा. बेउर जेल में बंद मोकामा से विधायक निर्वाचित हुए अनंत सिंह ने विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। दरअसल बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सदन की कार्रवाई के प्रारंभ में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे मोकामा से 3 बार विधायक चुने गए हैं।
हिंदी अखबार प्रभात खबर के मुताविक, उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के पूर्व वे जदयू के सदस्य थे लेकिन इस बार उन्होंने निर्दलीयरूप से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बता दें कि अनंत सिंह कई मामलों के आरोपी है। अनंत सिंह फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं जिसके कारण उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली थी। शपथ दिलवाए जाने के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों और उनकी पत्नियों का बड़ा जोर चला। कुछ बाहुबली निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचे। ऐसे में कुछ तो जेडीयू के ही थे तो कुछ अन्य दलों के। बाहुबली नेता अनंत सिंह का भी बड़ा जोर है। मोकामा में उनके पक्ष में मतदान करने वाले मतदाता बड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर पटना में होगा भव्य समारोह, विदेशी मेहमान भी लेंगे हिस्सा
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे फेसबुक पेज फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App