अमिताभ और आमिर खान लॉन्‍च करेंगे महान अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी

बायोग्राफी में दिलीप कुमार ने एक ऐसी घटना जिक्र किया जिनके कारण उनकी जिंदगी बदल गई।;

Update:2014-06-02 00:00 IST
अमिताभ और आमिर खान लॉन्‍च करेंगे महान अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी
  • whatsapp icon

मुंबई. महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता आमिर खान  हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी का इस महीने लोकार्पण होगा। उनके जीवन पर आधारित पुस्तक का नाम ‘दिलीप कुमार : द सबस्टैंस एंड द सैडो’है। हे हाउस इंडिया की ओर से प्रकाशित पुस्तक का 9 जून को लोकार्पण होगा। इसमें उनकी ओर से बयां बातों को समेटा गया है।

दिलीप कुमार का वास्तविक नाम यूसुफ खान है। उन्होंने अपने 6 दशकों के करियर में 60 से अधिक फिल्में कीं। उन्होंने कहा कि वे जीवनी को लेकर रिकॉर्ड स्थापित करना चाहते थे। उनका मानना है कि उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया है जिनमें कई बातों को तोड-मरोड़कर पेश किया गया और गलत सूचनाएं दी गईं।

 इस पुस्तक में उन्होंने अभिनेत्री मधुबाला से अपने अलगाव और सायरा बानू से शादी के बारे में जिक्र किया है। सायरा उम्र में उनसे 22 साल छोटी हैं।
 
अपनी जीवनी में दिलीप कुमार ने एक ऐसी घटना जिक्र किया जिनके कारण उनकी जिंदगी बदल गई। यह घटना देविका रानी से उनकी मुलाकात से जुड़ी है। देविका ने ही उन्हें सबसे पहले अभिनय का प्रस्ताव दिया था। उनकी पहली फिल्म ‘ज्वार-भाटा’ 1944 में आई थी।
 
नीचे की स्‍लाइड्स में जानि‍ए, क्‍या है खास दिलीप कुमार की जीवनी में- 
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: