रितिक और सुजैन बन सकते हैं एक- दूसरे के पड़ोसी

सुजैन और ऋतिक रोशन को अलग हुए काफी दिन हो गए हैं मगर इत्तेफाक से वे दोनों एक ही बिल्डिंग में घर ढूढ़ रहे हैं।;

Update:2014-08-10 00:00 IST
रितिक और सुजैन बन सकते हैं एक- दूसरे के पड़ोसी
  • whatsapp icon

मुंबई. सुजैन और ऋतिक रोशन को अलग हुए काफी दिन हो गए हैं मगर इत्तेफाक से वे दोनों एक ही बिल्डिंग में घर ढूढ़ रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच अभी भी एक दूसरे के लिए प्यार बचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुजैन ने एक लग्जूरिअस फ्लैट खरीद लिया है, यह अपार्टमेन्ट रेन फॉरेस्ट की थीम पर आधारित है। यह अपार्टमेन्ट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, इसे बनने में कुछ समय लगेगा। वहीं रितिक ने भी यहीं फ्लैट देखा है लेकिन अभी खरीदा नहीं है। रितिक उस फ्लैट को कई बार देख चुके हैं और उन्हें वह पसंद भी आ रहा है। 

रितिक और सुजैन के अलग होने के बाद भी कई बार उन्हें एक- दूसरे के साथ देखा गया है। वे बच्चों के बर्थ डे पार्टी तथा कई अन्य इवेंटों में साथ दिखे हैं। हाल ही में रितिक अपने बच्चों के साथ लोनावला गए थे, उनके छोटे बेटे हृदन का बर्थ डे था और पार्टी रितिक के घर थी। पिछले महीने जब बड़े बेटे का जन्मदिन था तो पार्टी सुजैन के घर पर रखा गया था। रितिक और सुजैन के डिवॉर्स की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुजैन और रितिक के परिवार वाले काफी कोशिश कर रहे हैं कि वह दोनों एक साथ आ जाएं मगर सुजैन ने हाल ही अर्जुन रामपाल के साथ डिवार्स फाइल करने के बाद पार्टी कर के जता दिया है कि वह काफी आगे बढ़ गई हैं।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, यो यो हनी सिंह जल्द आ रहे हैं छोटे पर्दे पर -
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 
 
feedback - entertainment@haribhoomi.com 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: