सरकार बनाने के लिए कांग्रेस जाएगी तीसरे मोर्चे के साथ: सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने यह दावा भी किया कि केंद्र में फिर से कांग्रेस नीत सरकार ही बनेगी।

Updated On 2014-04-27 00:00:00 IST
सरकार बनाने के लिए कांग्रेस जाएगी तीसरे मोर्चे के साथ: सलमान खुर्शीद
  • whatsapp icon
नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद देश मे किसकी सरकार बनेगी यह तो 16 मई के बाद ही पता चलेगा। लेकिन देश की बड़ी पार्टियों द्वारा सरकार बनाने की बयानबाजी का दौर जोरों पर है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने यह खुलासा किया है कि सरकार बाद अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस तीसरे मोर्चे का समर्थन कर सकती है।
 
अपने गांव पीतौराम में संवाददाताओं से मुखातिब खुर्शीद ने कहा, 'सरकार बनाने के लिए कांग्रेस तीसरे मोर्चे से समर्थन मांग भी सकती है'। खुर्शीद ने यह दावा भी किया कि केंद्र में फिर से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। उन्होंने कहा कि भगवान की लहर कांग्रेस को नहीं रोक सकी, तब मोदी की लहर की क्या औकात। 
 
खुर्शीद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तमाम ओपिनियन पोल और राजनीतिक विशेषज्ञ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाने का दावा कर रहे हैं। खुर्शीद के बयान को सच माने तो अबतक जो कांग्रेस तीसरे मोर्चे को मरीचिका कहती फिर रही थी, अब उसी तीसरे मोर्चे की काबिलियत पर भरोसा होने लगा है। यानी डूबते को तिनके का सहारा लेना सेफ ऑप्शन लग रहा है।  
 
नीचे की स्‍लाइड्स में जानि‍ए,  खुर्शीद ने 
एनडीए पर साधा निशाना-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: