चीनी सैनिकों ने दो बार की लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश, भारतीय जवानों ने की नाकाम

चौकस भारतीय सैनिकों ने चीनी भाषा में बैनर दिखाए और पीएलए से अपनी ओर लौट जाने को कहा।;

Update:2015-04-05 00:00 IST
चीनी सैनिकों ने दो बार की लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश, भारतीय जवानों ने की नाकाम
  • whatsapp icon
नई दिल्ली. लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिक बार बार भारत में घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय और चीनी सैनिक दो बार एक दूसरे के सामने आ गए। इसी क्षेत्र में पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अप्रैल, 2013 में तंबू लगा लिए थे जिससे तीन सप्ताह तक गतिरोध रहा था।
 
तस्वीरों में देखिए- यमन से नागरिक वापस लाने के लिए इंडियन नेवी ने ऐसे चलाया अभियान
 
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार चीनी सैनिक ओल्ड पट्रोल पॉइंट तक पहुंचने की कोशिश के तहत 20 मार्च और 28 मार्च को बुरत्से और देपसांग क्षेत्रों में आ गए थे। ओल्ड पट्रोल पॉइंट भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित अंतिम अड्डा है।
 
पाकिस्तान ने यमन से बचाये 11 भारतीय नागरिक, अपने 148 लोगों को भी सुरक्षित निकाला
 
उन्होंने बताया कि पीएलए सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को पीछे धकेलने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया गया है। चौकस भारतीय सैनिकों ने चीनी भाषा में बैनर दिखाए और पीएलए से अपनी ओर लौट जाने को कहा। गौरतलब है कि चीन हर तरफ से भारत को घेरने की कोशिशें कर रहा है। पिछले दिनों चीन ने पाकिस्तान में दो परमाणु प्लांट लगाने के लिए भी मदद की थी। 
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर 
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: