शनि करता है अंक आठ का प्रतिनिधित्व, जानिए क्या है 2015 में शनि का राज
शनि उतना अशुभ और मारक नहीं है, जितना उसे माना जाता है।;

नई दिल्ली. अंक ज्योतिष में 8 अंक का प्रतिनिधित्व शनि ग्रह करता है और वर्ष 2015 का अंक भी 8 अंक से सम्बन्ध रखता है, इस आधार से इस अंक के जातकों के लिए यह वर्ष विशिष्ट और महत्वपूर्ण साबित होगा। 8, 17 और 26 तारीख के जन्मे लोगों को यह वर्ष 2015 लाभकारी रहेगा। शनि ग्रह के प्रति अनेक आखयान पुराणों में प्राप्त होते हैं।
पढिए- आपकी हथेली में छुपा है अकूत संपत्ति का राज, जानिए क्या है रहस्य
शनि को सूर्य पुत्र माना जाता है। लेकिन साथ ही पितृ शत्रु भी.शनि ग्रह के सम्बन्ध मे अनेक भ्रान्तियां और इस लिये उसे मारक, अशुभ और दुख कारक माना जाता है। पाश्चात्य ज्योतिषी भी उसे दुख देने वाला मानते हैं। लेकिन शनि उतना अशुभ और मारक नहीं है, जितना उसे माना जाता है। सत्य तो यह ही है कि शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करता है, और हर प्राणी के साथ न्याय करता है। जो लोग अनुचित विषमता और अस्वाभाविक समता को आर्शय देते हैं, शनि केवल उन्ही को प्रताडित करता है।
पढिए- आपके नाम के पहले अक्षर से जुड़ा है आपका व्यक्तित्व, जानिए क्या है का राज
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App