नेपाल में भूस्खलन से 200 लोग हुए लापता, भारत में बाढ़ का खतरा बढ़ा

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आपदा के बाद करीब 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं।;

Update:2014-08-03 00:00 IST
नेपाल में भूस्खलन से 200 लोग हुए लापता, भारत में बाढ़ का खतरा बढ़ा
  • whatsapp icon

काठमांडू. नेपाल के उत्तर-पूर्व में भारी भूस्खलन के बाद करीब 200 लोग लापता हैं और इससे सोन कोसी नदी का बहाव अवरूद्ध हो गया तथा नेपाल एवं भारत के कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राजधानी काठमांडू से करीब 75 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित सिंधुपालचौक के मानखा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा पहाड़ गिर पड़ा, जिससे करीब 100 मकान दब गए और सोन कोसी नदी में बड़े पैमाने पर पत्थर और कीचड़ भर गया। इसमें 200 लोगों का पता नहीं चल पाया है। 

नदी का बहाव अवरूद्ध हो जाने के बाद इस इलाके में करीब 2.5 किलोमीटर लंबी और 130 मीटर गहरी झील बन गई। आसपास के गांवों के लोग जाने बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आपदा के बाद करीब 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। गृह मंत्रालय ने लापता लोगों की संख्या 100 बताई है।

नेपाली सेना ने नदी से मलबा हटाने और पानी का बहाव को फिर से शुरू करने के प्रयास के तहत कम तीव्रता के दो धमाके किए। लापता लोगों को प्रशासन खोजने का काम तेजी से कर रही है।  उधर, बिहार सरकार ने कोसी नदी के निकट के निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित पर जाने का आदेश दिया और हाई अलर्ट जारी किया। कोसी में पानी के भारी उफान से बिहार के कुल 8 जिलों में बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। इन राज्यों में मधुबनी, सुपौल, सहरसा और खगड़िया सहित कई जिेले हैं। 

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, नेपाल के कोसी नदी में आई बाढ़ से उपजी समस्या के बारे में -
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर- 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: