अमिताभ और आमिर खान लॉन्च करेंगे महान अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी

मुंबई. महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता आमिर खान हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी का इस महीने लोकार्पण होगा। उनके जीवन पर आधारित पुस्तक का नाम ‘दिलीप कुमार : द सबस्टैंस एंड द सैडो’है। हे हाउस इंडिया की ओर से प्रकाशित पुस्तक का 9 जून को लोकार्पण होगा। इसमें उनकी ओर से बयां बातों को समेटा गया है।
दिलीप कुमार का वास्तविक नाम यूसुफ खान है। उन्होंने अपने 6 दशकों के करियर में 60 से अधिक फिल्में कीं। उन्होंने कहा कि वे जीवनी को लेकर रिकॉर्ड स्थापित करना चाहते थे। उनका मानना है कि उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया है जिनमें कई बातों को तोड-मरोड़कर पेश किया गया और गलत सूचनाएं दी गईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS