किसान विरोधी है यूपी की सपा सरकार: अमित शाह

गाजियाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश सरकार पर किसान विरोधी होने का अरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र की तरफ से भेजे गए सैंकड़ों करोड़ सरकार खजाने में है और राज्य का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। शाह ने अखिलेश सरकार से कहा कि किसानों के मुद्दे पर राजनीति बंद करें और कहा कि अखिलेश सरकार 33 प्रतिशत के आधार पर सर्वें क्यूं नहीं करा रही। अखिलेश सुनिश्चित करें कि केंद्र द्वारा हजारों करोड राज्य सरकार को दिए गए वो मंत्रियों के भ्रष्टाचार में न डूब जाए।
राहुल गांधी का सरकार पर कटाक्ष, ''सूट-बूट पहन दिन दहाड़े आते हैं चोर''
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक पर्शिम से हमने एक करोड़ छियासी लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का काम किया और इससे साबित होता है कि अब राज्य की सत्ता में आने से हमें कोई नहीं रोक सकता। शाह ने कहा कि 1950 में 10 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी एक लम्बे संघर्ष के बाद बड़ी यात्रा तय करते हुए दस करोड़ से भी अधिक संख्या वाली पार्टी बन गई हैं।
अमेठी फूड पार्क पर लोकसभा में हंगामा, स्मृति ने राहुल पर लगाया लॉबिंग का आरोप
कार्यकर्ताओं के बलिदान और लम्बे संघर्ष का ही परिणाम रहा कि आज हम देश में आजादी के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गैर कांग्रेसी सरकार को बनाने में सफल रहे। उन्होंने कहा आज देश में 13 राज्यों में हमारी सरकारें है। अब हम सब कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि हम अपने संगठन का और अधिक विस्तार कर पार्टी की पंचायत स्तर तक उसका जनाधार मजबूत करने का काम करें।
मछुआरों के हित में बोले राहुल, मोदी सरकार पर साधा निशाना
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS