गिरिराज सिंह की टिप्पणी से मचा बवाल, अमित शाह ने फोन कर चेताया

X
By - haribhoomi.com |1 April 2015 6:30 PM
अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फोन कर साफ कहा कि ‘ऐसी भाषा’ स्वीकार्य नहीं है।
नई दिल्ली. कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने और मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। सिंह ने सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए सवाल किया था कि ‘अगर वह (सोनिया) गोरे रंग की नहीं होतीं’ तो पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करती या नहीं।
पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की लगभग पागलपन वाली असंयमित और अनुचित टिप्पणियों का कड़ा विरोध और निंदा करती है। प्रधानमंत्री को इस तरह के मंत्री को बर्खास्त करके देश से माफी मांगनी चाहिए।
इन टिप्पणियों की निंदा करने वाले बयान में सुरजेवाला ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निरंतर खुश करने के प्रयास के कारण सिंह ‘अपना संतुलन खो बैठे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियां भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं में नैतिकता की कमी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सिंह विवादित टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। सुरजेवाला ने कहा कि 2014 संसदीय चुनावों से पहले, उन्होंने (सिंह) ने मोदी का विरेाध करने वालों से भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए कहा था।
अमित शाह ने गिरिराज के बयान ने खारिज किया
सोनिया गांधी पर नस्लभेदी टिप्पणी करके विवाद पैदा करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बुधवार को उस वक्त अपने बयान पर खेद जताना पड़ा जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें फोन कर साफ कहा कि ‘ऐसी भाषा’ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी मंत्री को ऐसी भाषा का इस्तेमाल शोभा नहीं देता।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, गिरिराज सिंह पर लालू ने क्या कहा -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS