अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- आंखों पर चढ़ा है ''इतालवी चश्मा''

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- आंखों पर चढ़ा है इतालवी चश्मा
X
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद देश की सीमाएं ज्यादा सुरक्षित हैं।

अमृतसर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद देश की सीमाएं ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी आंखों पर चढ़ा 'इतालवी चश्मा' उन्हें संप्रग और राजग की सरकार में फर्क देखने नहीं दे रहा। भाजपा नेता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की पिछले वर्ष की टिप्पणी के लिए उनपर हमला बोला। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की ओर से 'कई उकसावों' के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया।

बीजेपी ने दिया शौरी को जवाब, कहा- 'अच्छे समय के दोस्त हैं'

शाह ने कहा, 'राहुल की आंखों पर इतालवी चश्मा चढ़ा है जो उन्हें संप्रग और राजग की सरकार में फर्क देखने नहीं दे रहा।' उन्होंने कहा कि संप्रग शासन के दौरान पाकिस्तान गोलीबारी शुरू करता था और अपनी र्मजी होने तक जारी रखता था। अब स्थितियां बदल गयी हैं, अब पाकिस्तान गोलीबारी शुरू करता है लेकिन भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर चुप करा देती है। भाजपा अध्यक्ष भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी-वाघा सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कालेधन के मुद्दे पर वित्त मंत्री ने कसी कमर, कहा- जल्द ही लाएंगे प्रभावी कानून

शाह ने केन्द्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अतीत से उलट वर्तमान की राजग सरकार ने पाकिस्तान की ओर से भारत पर की गयी गोलीबारी का समुचित जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि˜यह भाजपा सरकार है जो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देती है, जब भी वह भारत की ओर गोलीबारी करता है। हमारी सेना ने हमेशा पाकिस्तानी बंदूकों को चुप कराया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी पाकिस्तान शुरू करता है लेकिन अब भारतीय सेना उसे खत्म करती है।

अरूण शौरी ने किया मोदी सरकार पर हमला: जेटली और शाह चलाते हैं सरकार

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, और क्या कहा शौरी ने -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story