यूपीए से अगल हुए रेड्डी ने बनाई अपनी ''जय समि‍कांध्रा पार्टी''

यूपीए से अगल हुए रेड्डी ने बनाई अपनी जय समि‍कांध्रा पार्टी
X
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और जयाप्रदा आज राष्‍ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में शामिल हो गए।
नई दिल्ली. तेलांगना वि‍वाद के बाद यूपीए से अलग हुए कर्नाटका के पूर्व मुख्‍यमंत्री कि‍रन कुमार रेड्डी ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दि‍या है। रेड्डी ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पार्टी का नाम 'जय समि‍काध्रा पार्टी' रखा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और जयाप्रदा सोमवार को राष्‍ट्रीय लोकदल (आरएलडी) में शामिल हो गए। इस बात की औपचारिक घोषणा अमर सिंह ने जया प्रदा और आरजेडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के साथ एक साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की।
अमर सिंह आरएलडी के टिकट पर फतेहपुर सिकरी से चुनाव से लड़ सकते हैं। वहीं जयाप्रदा के बिजनौर से चुनाव लड़ने की चर्चा है। गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव आरएलडी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी। एसपी से अलग होने के बाद अमर सिंह ने लोकमंच का भी गठन किया था।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अमरसिंह ने राष्‍ट्रीय लोकमंच पार्टी का भी गठन किया था, लेकिन उनकी यह पार्टी पैठ नहीं बना पाई। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आरएलडी में समझौता हुआ है। आरएलडी उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से फिलहाल आठ पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने रालोद के लिए बागपत, कैराना, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, हाथरस, मथुरा और बुलंदशहर सीटें छोड़ी हैं।
सूत्रों के अनुसार आरएलडी बुलंदशहर के बजाए अलीगढ़ लोकसभा सीट चाहती है, क्योंकि अलीगढ़ जिले से उसके तीन विधायक हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अलीगढ़ सीट आरएलडी को देने के लिए तैयार नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि आरएलडी तीन सीटें और मांग रही है।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए आरएलडी में शामिल होकर क्या बोले अमर सिंह-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story