परवेज मुशर्रफ की मुश्किलें बढ़ी,बलूच नेता अकबर बुगती की हत्या का मामला

X
By - haribhoomi.com |13 Jan 2015 6:30 PM
26 अगस्त 2006 में सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में क्वेटा कोहलू की एक गुफा के अंदर बलूच नेता अकबर बुगती की मौत हो गयी थी।
इस्लामाबाद.पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की मुश्किलें बढती नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक पाक की आतंक विरोधी अदालत ने बलूच नेता नवाब अकबर खान बुगती की हत्या के मामले में मुशर्रफ को दोषी माना है। ज्ञात हो कि साल 2006 में बलूचिस्तान में सैन्य अभियान के दौरान मारे गए थे। उस समय अभियान को अनुमति देने के समय मुशर्रफ सेना के प्रमुख थे।
हमले के बाद फिर खुला पेशावर का आर्मी स्कूल, घटना में हुई थी 132 बच्चों की मौत
जानकारी के मुताबिक मार्च 2014 में पाक वापसी के बाद से परवेज मुशर्रफ पर चार बड़े मामले चल रहे हैं। जिसमें पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या का मामला भी शामिल है। खास बात यह भी है कि परवेज पाकिस्तान के पहले ऐसे सैन्य प्रमुख हैं जिन पर कोर्ट में मामले चल रहे हैं। जबकि मुशर्रफ अब तक इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं।
गौरतलब है कि अकबर बुगती बलूचिस्तान के बुगती कबीले के प्रमुख थे। और वह बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष के लिए खासे लोकप्रिय थे। साल 2004 में उनके समर्थकों और सेना के बीच संघर्ष शुरू हुआ था जिसमें बाद साल 2005 में अकबर छुप गए थे। जिसके बाद 26 अगस्त 2006 में सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में क्वेटा कोहलू की एक गुफा के अंदर उनकी मौत हो गयी थी।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, अकबर बुगती से जुड़ी अन्य बातें-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS