चौधरी अजित सिंह ने मोदी पर साधा निशाना कहा, मोदी जहां-जहां जाएंगे दंगे कराएंगे

X
By - haribhoomi.com |6 April 2014 6:30 PM
अजित सिंह के 20 मिनट के भाषण में करीब 10 मिनट मोदी ही निशाना रहे।
गाजियाबाद. लोकसभा चुनावों से पहले चुनावी भाषण में नेताओं की जुबानी जंग नैतिकता की सीमाओं को भी लांघने लगी है। रविवार को गाजियाबाद के संजय नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की जबान फिसल गई। कांग्रेस-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अजित सिंह के 20 मिनट के भाषण में करीब 10 मिनट मोदी ही निशाना रहे।
नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनका गुस्सा इस कदर हावी था कि उन्होंने मोदी के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। चौधरी ने कहा मोदी जहां जहां जाएंगे वहीं दंगे कराएंगे। चौधरी मोदी से इतने नाराज नजर आए कि शुरुआत में दस मिनट तक सिर्फ मोदी पर ही निशाना साधते रहे। अपने चुनावी भाषण में चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, अजीत ने कहा यूपी में हैं साढ़े चार मुख्यमंत्री-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS