अजय देवगन की ''शिवाय'' का फर्स्ट लुक लॉन्च

X
By - haribhoomi.com |13 May 2015 6:30 PM
अजय देवगन शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं।
मुंबई. बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन की आगामी फिल्मो 'शिवाय' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। हॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर लुक इतना पहले लाया गया है। पोस्टर में अजय देवगन शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। अब अजय "शिवाय' की मार्केटिंग और प्रचार रणनीति ऐसी ही रखेंगे। इस फिल्म को अजय देवगन खुद डायरेक्ट करते हुए भी नजर आएंगे। वहीं 'शिवाय' को महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
कुछ महीनों में फिल्म का टीज़र भी आ जाएगा। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है।फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से बुल्गेरिया में शुरू होगी। शूट दुनिया की कई बर्फीली और खूबसूरत जगहों पर करने की योजना है।
निर्देशन के अलावा अजय इसमें मुख्य भूमिका भी निभाने वाले हैं। उनके साथ फीमेल लीड हैं सायरा बानो की ग्रैंड नीस सायेशा। ये सायेशा का डेब्यू होगा। सूत्र बताते हैं कि नए और विदेशी कलाकारों के अलावा इसमें पत्नी काजोल की मेहमान भूमिका भी रखने वाले हैं। फिल्म अजय के इष्टदेव शिव से प्रेरित है।
अजय बताते हैं, "मुझ पर शिव जी का हमेशा से प्रभाव रहा है। उनके वृहद व्यक्तित्व की कई बातें दर्शकों को इसमें दिखेंगी।' शूटिंग को लेकर वे बताते हैं, "शूटिंग बहुत टफ होने वाली है क्योंकि बर्फीले, माइनस तापमान में हम शूट करेंगे।'
जानकारी है कि ये अजय की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में अजय का लुक ऐसा होगा। शिव से प्रेरित नाग और त्रिशूल के टैटू। एब्स वाली बॉडी। सांवला रंग। और आस-पास बर्फ।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, फिल्म से जुडी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS