राष्ट्रगान से हटे ''अधिनायक'' शब्द, जुड़े मंगलदायक शब्द- कल्याण सिंह

राष्ट्रगान से हटे अधिनायक शब्द, जुड़े मंगलदायक शब्द- कल्याण सिंह
X
राजस्थान के राज्यपाल कलयाण सिंह ने राष्ट्रगान से ''अधिनायक'' शब्द हटाने की बात कही है।
जयपुर. राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने राष्ट्रगान से 'अधिनायक' शब्द हटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह 'मंगल' शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। क्योंकि अधिनायक शब्द में स्वतंत्रता पूर्व के समय के ‘‘अंग्रेजी शासक’’ का गुणगान किया गया है।
कल्याण सिंह ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के 26 वे दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, जन गण मन अधिनायक जय हो...‘अधिनायक’ किसके लिए? यह ब्रिटिश समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान है। राष्ट्रगान में संशोधन होना चाहिए। यह जन गण मंगलदायक... भारत भाग्य विधाता किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, मैं रविन्द्र नाथ टैगोर के प्रति पूरी श्रद्धा रखता हूं, जन गण मन अधिनायक की जगह जन गण मंगलदायक भारत भाग्य विधाता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्यपाल के लिए ‘महामहिम’ की जगह माननीय शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए क्योंकि ब्रिटिश काल के बाद गवर्नर कभी महान नहीं रहे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुडी़ अन्य जानकारी -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story