अभिनव बिन्द्रा ने साधा गोल्ड पर निशाना, 16 वर्षीय मलायका ने जीता रजत पदक

X
By - haribhoomi.com |25 July 2014 12:00 AM IST
भारत की 16 वर्षीय मलायका गोयल ने 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
ग्लासगो. भारत के अभिनव बिंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को स्कॉटलैंड की राजधानी में ग्लासगो में गोल्ड पर निशाना साध लिया। राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में भारत को यह पदक मिला है। इसी के साथ भारत को गोल्ड की संख्या तीन हो गई है। इस स्पर्धा में रवि कुमार शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पिछड़ गए और चौथे स्थान पर रहे। वहीं, भारत की 16 वर्षीय मलायका गोयल ने 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में विश्व की सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी भारत की ही हिना सिद्धू ने निराश किया।
16 वर्षीय मलायका गोयल ने 378 अंकों के साथ क्वालीफिकेशन में चौथा स्थान हासिल किया था और अब वह देश के लिए निशानेबाजी में आज का पहला पदक जीतने में सफल रही। उसके बाद अभिनव बिंद्रा ने भी निराश नहीं किया और उम्मीद के मुताबिक 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा। हालांकि उनके हमवतन खिलाड़ी रवि कुमार उतने सफल नहीं रहे और अंतिम क्षणों में पिछड़कर बाहर हो गए। मलाइका ने फाइनल में 197.1 का स्कोर बनाया और वह स्वर्ण पदक के लिये कड़े मुकाबले के बाद दूसरे स्थान पर रही। यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका पहला पदक है। सिंगापुर की शुन झी तेयो ने स्वर्ण पदक जीता।
2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों में बिन्द्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2010 कॉमनवेल्थ खेलों में भी उन्होंने युगल में गोल्ड जीता और 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीता था। इस बार उनके भाग्य में गोल्ड आया है। वहीं पुरुष हॉकी में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया। इससे पहले भारत की संजीता चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। भारत अभी तक 3 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक अपने नाम कर चुका है।
विज्ञापन
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कॉमनवेल्थ खेल 2014 में मिले स्वर्ण पदक वजेता के बारे में-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS