''जो मोदी को रोकना चाहते हैं, उनका राजनीतिक मक्का-मदीना पाकिस्तान में है''

X
By - haribhoomi.com |13 May 2014 6:30 PM
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा, भाजपा लीडर हर विषय को धर्म से जोड़ देते हैं।
बोकारो. विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के विधायक गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बेतूका बयान दिया है। गिरीराज ने बोकारो में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कह डाला, आखिर सभी आतंकी एक ही संप्रदाय से क्या आते हैं। उन्होंने कहा, ' देश में कुछ लोग ऐसे हैं जिनका राजनीतिक मक्का-मदीना पाकिस्तान में है। ऐसे लोग मोदी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बयान के बाद फिर से गिरीराज चुनाव आयोग के निशाने पर है।
उन्होंने कहा, जब कश्मीर में पाकिस्तान के झंडे फहराए जाते हैं, जब फारुक अब्दुल्ला बयान देते हैं तब लोग सवाल क्यों नहीं करते हैं? हम आतंक परस्त लोगों को माला पहनाएं, उनका सम्मान करें? ऐसे लोगों को क्या देश में सम्मानित करना चाहिए? कश्मीरी पंडितों के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। धारा 370 पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा, 'पिछले 6 दशक में कश्मीर में न आर्थिक विकास हुआ है और न ही आम लोगों की तरक्की। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा, भाजपा लीडर हर विषय को धर्म से जोड़ देते हैं। गिरिराज सिंह का हालिया बयान उसी का नमूना है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, पहले भी दिया था विवादित बयान-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, पहले भी दिया था विवादित बयान-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS