UPSC का रिजल्ट घोषित, इरा सिंघल बनीं ऑल इंडिया टॉपर.. यहां देखें रिजल्ट

X
By - haribhoomi.com |3 July 2015 6:30 PM
ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग व्यक्तित्व परीक्षणों या साक्षात्कारों के संपन्न होने के महज चार दिन के भीतर ही अंतिम परिणाम की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की गई 2014 की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार इरा सिंघल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। पहले चार स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। इस बार 1236 परीक्षार्थी यह परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं।
इस बार परीक्षा पास करने वाले वालों में जनरल के 536, ओबीसी के 354, एससी के 194 और एसटी के 98 उम्मीदवार हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग व्यक्तित्व परीक्षणों या साक्षात्कारों के संपन्न होने के महज चार दिन के भीतर ही अंतिम परिणाम की घोषणा की जा रही है। देश भर के 59 केंद्रों में 2,137 स्थानों पर पिछले साल 24 अगस्त को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। करीब 9.45 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था और करीब 4.51 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 16,933 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल दिसंबर में किया गया था, जिसमें 16,286 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
उन्होंने बताया, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे इस साल 13 मार्च को घोषित किए गए थे। 3,308 लोगों को साक्षात्कार में शामिल होने के योग्य घोषित किया गया। इनमें से 3,303 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार का आयोजन 27 अप्रैल से 30 जून तक हुआ। अधिकारी ने बताया कि इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिये कुल 1,364 पद भरे जाने हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या है UPSC परीक्षा का पैटर्न-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS