युद्ध में मानवरहित रोबोट उतारेगा यूएन, जानकारों ने जताई अनहोनी की आशंका

X
By - haribhoomi.com |28 Aug 2014 6:30 PM
अगर यह संभव हुआ तो बहुत चिंताजनक भी हो सकता है।
नई दिल्ली. अभी तक आपने रोबोट को कई काम करते हूए फिल्मों में देखा होगा। रजनीकांत की फिल्म रोबोट में आपने रोबोट को हर काम बखूबी करते देखा होगा, लेकिन अब ये सचमुच युद्ध के मैदान में दुश्मनों के दांत खट्टे करते नजर आएंगे। यूनाइटेड नेशंस ऑफिशियल्स ने कहा है कि वे युद्ध में ऐसे रोबोट उतारेंगे जो कि एक इशारे पर ही युद्ध के मैदान में दुश्मनों का सफाया करेंगे। यूएन की एक उच्चाधिकारी ने बताया कि सरकार हाई टेक्नोलॉजी के विकास पर काम कर युद्धस्थल में इंसान के बजाय रोबोट उतारने जा रही है।
उन्होंने बताया कि हालांकि यह युद्ध के लिए एक अच्छी तकनीक होगी लेकिन साथ ही बहुत घातक भी सावित हो सकती है। इसमें एक ही तरफ के सैनिक मारे जाएंगे। अगर यह संभव हुआ तो बहुत चिंताजनक भी हो सकता है। केन ने कहा कि पिछले साल कंजर्वेटिव विदेश मंत्री ने बताया था कि यह तकनीक विकसित होने पर फायदेमंद के साथ बहुत खतरनाक भी साबित होगी। इस बारे में जानकारों का कहना है कि अगर युद्ध में रोबोट उतारे गए तो उनके द्वारा अंजाम दिए कार्यों के लिए कौन जिम्मेदारी लेगा। अभी तक रोबोट को बम डिस्फ्यूज करने के कामों में लाया जाता है लेकिन अब उन्हें युद्ध के मैदान में उतारना खतरनाक हो सकता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या सोचते हैं यूएन के नेता इस बारे में
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS